सिंगर्स का पत्ता कट, आलिया-श्रद्धा-प्रियंका के बाद दीपिका भी बनीं सिंगर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी को एक साथ देखकर वैसे ही कुछ हो जाता है लेकिन फिल्म के बारे में एक के बाद एक जो सरप्राइज़ मिल रहे हैं वो ज़रूर फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
इंडस्ट्री में काफी समय से केवल नए सिंगर्स की पूछ है और ऐसे में अब हमारे स्टार्स की नई खेप ने ये ज़िम्मा भी खुद उठा लिया है। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर की सिंगिंग में हमेशा ही तुलना होती रही है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी दिल धड़कने दो से फरहान अख्तर के साथ सिंगिंग डेब्यू कर लिया।
अब इस लिस्ट में शामिल होने वाला नया नाम है दीपिका पादुकोण। अब ये तो कोई खबर है नहीं कि दीपिका और रणबीर स्टारर फिल्म 2016 के लिए टल गई है। तो इस समय का सदुपयोग इम्तियाज़ अली ने बहुत ही धमाकेदार काम में किया है। उन्होंने दीपिका को तमाशा के लिए गाना गाने का ऑफर दिया गया है।
ALSO SEE PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़
पहले तो दीपिका इस ऑफर पर हैरान रह गईं, पर फिर उन्होंने खुशी से हां कह दिया। दीपिका से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार वह इन दिनों गाने की प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इस प्रैक्टिस की फोटो रहमान साहब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की। तो अब देखते हैं कि दीपिका का ये म्यूज़िकल तमाशा क्या कमाल कर पाता है।


Click it and Unblock the Notifications












