ओम ने कहा हैप्पी बर्थडे शांति

दीपिका के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कुछ बड़े बड़े सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। जिनमें शाहरुख खान, रितेश देशमुख और फरहान अख्तर शामिल हैं। यूं तो दीपिका के फैन्स ने भी ट्विटर और फेसबुक अकाउंट के जरिये उन्हें ढ़ेर सारी बधाइयां दी हैं। शाहरुख खान जो कि दीपिका के फेवरेट स्टार हैं और साथ ही जिनके साथ दीपिका ने अपनी पहली फिल्म की थी ने दीपिका को बधाई देते हुए ट्वीट किया है हैप्पी बर्थडे। अल्लाह आपकी हर एक इच्छा पूरी करे और खुशियां हमेशा आपके साथ रहें। ढ़ेर सारा प्यार और बेहतरीन जिंदगी की दुआ।
रितेश देशमुख ने दीपिका को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हुए ट्वीट किया है "हैप्पी बर्थडे गर्ल। भगवान करे ये आपका बेहतरीन जन्मदिन हो।" रितेश देशमुख के साथ ही निर्देशक, राइटर और एक्टर फरहान अख्तर ने भी ट्वीट किया है "हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण। दुआ है आपका साल 2013 बेहतरीन हो।" इस साल दीपिका पादुकोण 'रेस 2' में सैफ अली खान के साथ नज़र आने वाली हैं और उसके अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में।


Click it and Unblock the Notifications