26 की हुईं कटीली काया दीपिका

बैंगलुरु के सोफिया हाईस्कूल में पढ़ाई के साथ साथ बैडमिंटन भी खेलने वाली दीपिका पादुकोण आज 26 साल की हो गईं हैं। शाहरुख खान के साथ फराह खान की फिल्म'ओम शांति ओम' से दीपिका ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। जिसने भारत और विदेश में अच्छी कमाई की।

दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखा और यहां पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। फिल्म 'दम मारो दम' के आयटम नंबर से दीपिका की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री में हर जगह होने लगी।

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के बावजूद दीपिका ने मॉडलिंग और अभिनय को ही अपने करियर के रूप में चुना। दीपिका की पहली फिल्म है 'ऐश्वर्या' जो कि कन्नड़ फिल्म है। इसके बाद ये शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' में नजर आईं।

वैसे इंडस्ट्री में दीपिका अपने लव अफेयर्स के चलते भी काफी पॉपुलर हैं। इन दिनों किंगफिशर कंपनी के विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ अक्सर देखीं जाती हैं। लेकिन इनका एक पास्ट रणबीर कपूर के साथ भी रह चुका है।

हाल ही में पिछले साल आई इनकी विवादास्पद फिल्म 'आरक्षण' में अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका थी। लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस साल ये लगातार शूटिंग में व्यस्त है जिसमें एक्टर सैफ अली खान के साथ उनकी दो फिल्में हैं 'कॉकटेल' और 'रेस 2'। बॉलीवुड में यह साल उनके लिए सफलता भरा हो इसी कामना के साथ दीपिका को वन इंडिया परिवार की तरफ से जन्मदिन की ढेरों बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X