25 की हुईं दीपिका पादुकोण

साल 2010 में ले-देकर दीपिका ने एक हिट फिल्म दी वो भी मल्टीस्टारर (हाउसफुल) इसके अलावा पिछले साल उन्होंने फ्लॉप फिल्मों का ढेर लगा दिया। पिछले साल आई उनकी फ्लॉप फिल्मों में 'लफंगे परिंदे', 'खेलें हम जी जान से' और 'ब्रेक के बाद' शामिल हैं।
देखिए वीडियो दीपिका पादुकोण के वार्डरोब मालफंक्शन का
बावजूद इसके वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। पिछले साल दीपिका ने साड़ी पहन के 'कांस' के रेड कार्पेट पर भी खूब जलवे बिखेरे। दीपिका अकसर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं।
2009 में रणबीर कपूर से उनका दिल टूटा तो उन्होंने सिद्धार्थ माल्या से दिला लगा लिया। वैसे इन दिनों दीपिका अपने नये प्रेमी सिद्धार्थ माल्या के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। हमारी तरफ से दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications











