..................... Deepika padukone trolls reporter who ask about ranveer singh money in chappaak - Hindi Filmibeat

'छपाक' फिल्म में रणवीर ने लगाया पैसा, इस सवाल पर भड़की दीपिका पादुकोण, कहा- एक्सक्यूज मी!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह दीपिका का वो बयान हैं जो उन्होंने रणवीर सिंह पर किया है। बता दें कि शुक्रवार को दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म छपाक के नए सांग का लांच किया। इस इवेंट के दौरान दीपिका से एक पत्रकार ने ऐसा सवाल किया जिसे सुनकर वह भड़क पड़ीं और सबके सामने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुंबई में लांच के दौरान दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल, मेघना गुलजार और गुलजार पहुंचे थे। मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान दीपिका के सह कलाकार विक्रांत मेस्सी से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि दीपिका जी निर्माता हैं, इस फिल्म की और देखा जाए तो रणवीर सर भी एक तर से निर्माता हैं, क्योंकि घर का पैसा लगा है इस फिल्म में।

Deepika padukone

इस सवाल को सुनते भर ही दीपिका पादुकोण ने गुस्से में इसका जवाब देते हुए कहा कि एक्सक्यूज मी, ये किसने बोला, ये मेरा पैसा है, ये मेरे खुद के पैसे हैं। इस पर दीपिका का सपोर्ट करते हुए मेघना गुलजार ने कहा कि ये अज्यूम लेना बहुत गलत है।

इसके बाद फिर से रिपोर्टर सवाल पूछता है कि रणवीर सिंह ने देखकर क्या आपको कुछ कॅाम्पिलमेंट दिया है। उन्होंने ये कहा है कि आपने मेरी वाइफ के साथ बहुत अच्छा काम किया है।

मेघना ने इस पर कहा कि अभी उन्होंने फिल्म देखी कहां? देखेंगे तो कुछ कहेंगे। इतने पर भी रिपोर्टर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि ट्रेलर तो देखा होगा ना। दीपिका इस पर रिपोर्टर को ट्रोल करते हुए कहती हैं कि दे दे भाई, कुछ बेक्रिंग न्यूज दे दो इसको।

Read more about: deepika padukone news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X