एयरपोर्ट पर यह क्या पहनकर आ गयी दीपिका पादुकोण, लोगों ने कहा...यह मुंबई है दिल्ली नहीं

दीपिका पादुकोण अक्सर अपने एयरपोर्ट लुक के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन हाल ही में उनका जो एयरपोर्ट लुक सामने आया है, उसकी वजह से दीपिका बुरी तरह से ट्रोल हो गयी हैं। दरअसल, दीपिका को एयरपोर्ट के बाहर मोटे से जैकेट में स्पॉट किया गया है। जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनके इस लुक को देखकर कमेंट कर रहे हैं 'यह मुंबई है, दिल्ली नहीं है।' दीपिका का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका मुंबई एयरपोर्ट के बाहर अपनी गाड़ी से उतरती नजर आ रही हैं।
पति रणबीर सिंह के अतरंगी कपड़ों के बजाए दीपिका पादुकोण को उनके लुक के लिए हमेशा प्रशंसा ही मिलती है। लेकिन उनके इस नये लुक ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। दीपिका का यह वीडियो वीरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज से अपलोड किया गया है। इस लुक के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका ने ब्लैक टॉप, ब्लैक बूट्स और ब्लू जिंस के ऊपर मोटी सी जैकेट डाली हुई है। अपने इस लुक को दीपिका ने डार्क शेड्स के साथ टीम अप किया है। लोग दीपिका को मुंबई की गर्मी में इतनी मोटी जैकेट पहनने के लिए निशाने पर ले रहे हैं।
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा है, 'आप मुंबई में हो, दिल्ली में नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ये लोग कहां से आते हैं, गर्मी में जैकेट, सर्दी में हाफ स्कर्ट और अंधेरे में चश्मा।' एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'क्या मुंबई में बर्फ पड़ रही हैं, क्योंकि इन्होंने जो ड्रेस पहना है वह दिल्ली में भी पहनने लायक नहीं है।' वहीं इस पोस्ट में कुछ लोगों ने दीपिका की स्माइली फेस की तारीफ करते हुए लिखा, 'हमेशा मुस्कुराने वाली।' बता दें, दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' के अपने अगले शेड्यूल के लिए निकली हैं। हालांकि वह शूटिंग के लिए कहां गयी हैं, इस बात का पता नहीं चल पाया है। दीपिका के अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर 'फाइटर' के दूसरे कास्ट ऋतिक रोशन, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए थे। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

