..................... Deepika padukone troll on latest video for ignoring the begging woman। गरीब महिला को अनदेखा करने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की गाड़ी पर हाथ मारने लगीं गरीब महिला, ट्रोलर- दौलत ऊपर लेकर जायेंगे क्या ? Video

बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लेटेस्ट वीडियो के कारण बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं। दीपिका पादुकोण की एक अनजाने में की गई गलती की उन्हें ट्रोल की तरह ले गई है। दीपिका पादुकोण को गुरुवार को एक डिनर के बाद रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो गुरुवार की रात से ही इंटरनेट पर छाई हुई है।

लेकिन बाकी कई सारे सेलिब्रिटी की तरह दीपिका पादुकोण एक गरीब महिला को मदद ना करने के कारण ट्रोल हो गईं। कई बार देखा गया है कि ऐसे बड़े होटल के बाहर कई गरीब लोग कलाकारों से पैसे और खाने की मदद मांगते हैं। कई बार स्टार्स इनकी मदद भी करते हैं तो कई बार अधिक भीड़ और कैमरा देखने के कारण अनदेखा भी कर जाते हैं।

Deepika padukone

नतीजा ये होता है कि इन सभी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दीपिका पादुकोण के साथ भी ऐसा हुआ, जब कैमरा और भीड़ को देखते हुए दीपिका पादुकोण सीधे अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगीं लेकिन इसी बीच एक गरीब महिला उनसे मदद मांग रही थी।

दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं

दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं

इस वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही दीपिका रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं तो पैपराजी का कैमरा वहां मौजूद था, जो कि दीपिका पादुकोण से खड़े होकर पोज देने के लिए बोल रहा था। इसके बाद दीपिका पादुकोण ज्यादा देर ना ठहरते हुए अपनी गाड़ी की तरफ चली जाती हैं। जब दीपिका पादुकोण अपनी गाड़ी की तरफ बैठ रही थी तो एक गरीब महिला अपने बच्चे को गोदी में लेकर दीपिका की तरफ आने लगीं।

दीपिका पादुकोण ने गाड़ी को बंद कर दिया और महिला बाहर

दीपिका पादुकोण ने गाड़ी को बंद कर दिया और महिला बाहर

दीपिका पादुकोण ने गाड़ी को बंद कर लिया। महिला बाहर थी। लेकिन कार में बैठने के कारण दीपिका पादुकोण उस महिला को देख नहीं पा रही थीं। जब दीपिका पादुकोण की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तो वो महिला वहां से दुखी होकर चली जाती है। इस वीडियो को बॅालीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।

दीपिका पादुकोण बुरी तरह ट्रोल

दीपिका पादुकोण बुरी तरह ट्रोल

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने लिखा है कि मैम जितनी बड़ी कार है उतना बड़ा दिल भी रखो। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि खुद रेस्टोरेंट से पेट भर खा लिया, उस गरीब महिला और बच्चे को कुछ रेस्टोरेंट से ही दिला दी होती।वहीं एक यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है कि ये लोग पूरी दौलत ऊपर लेकर जायेंगी क्या, 200 रुपए भी नहीं दे सकती थी, बॉयकॉट दीपिका पादुकोण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X