Deepika Padukone: फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ीं सुपरस्टार दीपिका पादुकोण, फाइनल्स में देश की शान बढ़ाएंगी एक्ट्रेस!

deepika-padukone-to-unveil-the-fifa-world-cup-trophy-during-finals-superstar-will-be-flying-to-qatar

Recommended Video

FIFA World Cup में गूंजेगा Deepika Padukone का नाम, जब स्टेडियम में Trophy से हटाएंगी पर्दा

Deepika Padukone: अपने करियर के दौरान, सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने अपने देश को गर्व करने के कई कारण दिए हैं। अभिनेत्री, निर्माता, एंटरप्रेन्योर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट अब फाइनल्स के दौरान फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली ग्लोबल एक्टर बनने वाली हैं। जो कि उनकी वैश्विक उपलब्धियों में से एक होगी।

एक सूत्र ने खुलासा किया कि सुपरस्टार दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कतर के लिए उड़ान भरने वाली हैं और खचाखच भरे स्टेडियम में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। यह शायद फीफा के इतिहास में किसी भी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के लिए पहला या बहुत ही दुर्लभ सम्मान है।

दीपिका ने इस साल प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह जूरी सदस्य बनीं थी। इसके बाद, 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' के अनुसार दुनिया की टॉप10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में एकमात्र भारतीय बनीं। कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण के पास वैश्विक अपील है।

इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें लुइस वुइटन और कार्टियर जैसे लक्जरी ब्रांडों और यहां तक कि लेविस और एडिडास जैसे पॉप कल्चर ब्रांड के दिग्गजों के लिए वर्ल्ड फेस के रूप में चुना गया है।

फिल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान', ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' और प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। ये तीनों फिल्में आने वाले दो सालों में रिलीज होंगी। इसके अलावा दीपिका इस साल क्रिसमस पर आने वाली फिल्म सर्कस में कैमियो निभाते भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X