2019 मार्च में शुरु होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म- दमदार कहानी के साथ

पद्मावत की अपार सफलता के बाद दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म मेघना गुलजार के साथ साइन की है। शादी के बाद यह दीपिका की पहली फिल्म होगी। मेघना गुलजार की यह फिल्म मार्च 2019 में फ्लोर पर आ जाएगी, जबकि साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल कर आधारित होगी। अफवाह है कि दीपिका इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 2.0- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की इस बड़ी गलती से लिया सबक!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को इटली में सात फेरे लिए हैं। जिसके बाद बैंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी भी हुई। और 1 दिसंबर को मुंबई में भी सिने जगत की हस्तियों के लिए एक पार्टी होने वाली है। जनवरी में आई पद्मावत के बाद दीपिका ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया था।

Deepika Padukone

रणवीर सिंह फिलहाल सिंबा और गली बॉय में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण मार्च 2019 से मेघना गुलजार की फिल्म करेंगी। फिल्म की कहानी काफी दमदार और संवेदनशील है। वहीं, तलवार और राजी जैसी फिल्मों के बाद मेघना गुलजार से भी उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़कर काफी इमोशनल हो गईं थीं और उन्होंने तुरंत ही फिल्म को हां कर दिया।

गौरतलब है कि लक्ष्मी अग्रवाल की घटना साल 2005 की है, जब वह सिर्फ 15 साल की थीं। लक्ष्मी बस स्टॉप पर खड़ी थीं जब 32 वर्षीय एक आदमी ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। वह लक्ष्मी की पहचान का था और एकतरफा आकर्षित था। दो सालों तक लक्ष्मी ने अपने घर के बाहर कदम नहीं रखा था।

जबकि 2006 में लक्ष्मी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी जिसमें गैर-कानूनी रूप से ऐसिड बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसिड अटैक के मामले में कानून में बदलाव कर दिया और गैर-कानूनी तौर पर ऐसिड बेचने पर बैन लगा दिया। वहीं, एसिड हमला करने वाले के लिए 10 साल की सजा का प्रावधान भी रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X