दीपिका पादुकोण का अगला प्रोजेक्ट, हॉरर फिल्म में डराने को तैयार, जानिए डीटेल्स
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक जनवरी में रिलीज़ हो रही है लेकिन उसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट फिलहाल फाईनल नहीं है। लेकिन अब माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, तेलुगू ब्लॉकबस्टर अंरूधती का हिंदी रीमेक करने जा रही हैं। फिल्म एक साईकोलॉजिकल हॉरर थी जिसमें अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने हिंट दिया था कि वो एक डार्क रोमांटिक फिल्म कर सकती है और माना जा रहा है कि ये वो फिल्म हो सकती है।

अरूंधती एक तेलुगू फिल्म थी जिसमें अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं और सोनू सूद फिल्म के विलेन थे। इस फिल्म के लिए अनुष्का और सोनू को साउथ के सभी अवार्ड्स मिले थे। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी कमाल दिखाया था और लगभग 35 करोड़ की कमाई की थी।
इसके अलावा दीपिका पादुकोण महाभारत पर एक फिल्म प्रोड्यूस करेंगी जिसमें वो खुद द्रौपदी का किरदार निभा रही हैं। वहीं इससे पहले भी दीपिका पादुकोण को साईकोलॉजिकल हॉरर वो कौन थी का रीमेक ऑफर किया जा चुका है।
अब जब तक दीपिका वाकई आपको किसी हॉरर फिल्म में डरा नहीं देती हैं तब तक आप बॉलीवुड की इन शानदार हॉरर फिल्मों का मज़ा उठा सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications












