..................... बॉयकट बालों में दिखेंगी पठान की ऑफिसर दीपिका पादुकोण | Deepika Padukone to sport boy cut hair for Shahrukh Khan's Pathan's officer look - Hindi Filmibeat

शाहरूख खान की पठान के लिए दीपिका पादुकोण का बिल्कुल अलग ऑफिसर लुक, पहले कभी नहीं देखा होगा

दीपिका पादुकोण, जल्दी ही शाहरूख खान की पठान की शूटिंग शुरू कर देंगी और अब खबर है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक बेहद अलग होगा। दीपिका पादुकोण पहली बार बॉयकट बालों में नज़र आएंगी। गौरतलब है कि इस स्पाई थ्रिलर में दीपिका पादुकोण एक ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

दीपिका पादुकोण पठान में भारी एक्शन सीन करने वाली हैं। फिल्म के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और जल्दी ही वो सेट पर शाहरूख खान और जॉन अब्राहम को जॉइन करेंगी।

deepika-padukone-to-sport-boy-cut-hair-for-shahrukh-khan-s-pathan-s-officer-look

ये पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण बिल्कुल छोटे बालों में नज़र आएंगी। अब इसके लिए दीपिका वाकई बाल छोटे करवाएंगी या फिर वो विग का इस्तेमाल करेंगी ये देखना होगा। दीपिका आखिरी बार, इस साल की शुरूआत में लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक के साथ दिखाई दी थीं। फिल्म से दीपिका ने दिल तो जीते पर बॉक्स ऑफिस नहीं जीत पाईं।

वहीं उनकी निजी ज़िंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए जब ड्रग्स मामले में उनकी और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की एक चैट लीक हो गई।लेकिन दीपिका पादुकोण अपने काम पर लौट चुकी हैं और फैन्स उन्हें पठान में शाहरूख खान के साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

दीपिका शाहरूख की सुपरहिट जोड़ी

दीपिका शाहरूख की सुपरहिट जोड़ी

दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान को बॉलीवुड के हिट कपल लिस्ट में जोड़ा जाए तो गलत नहीं होगा। दोनों सुपरस्टार्स अब तक चेनन्ई एक्सप्रेस और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। ऐसे उन्हें वापस परदे पर देखना काफी दिलचस्प होगा।

यूं हुई थी शुरूआत

यूं हुई थी शुरूआत

दीपिका और शाहरूख की शुरूआत एक साथ ओम शांति ओम के साथ हुई और ये जोड़ी आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में दिखी। इसके बाद दीपिका और शाहरूख अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिज़ी हुए।

आखिरी ब्लॉकबस्टर

आखिरी ब्लॉकबस्टर

शाहरूख खान के करियर की आखिरी अच्छी फिल्म थी चेन्नई एक्सप्रेस। हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख को देखकर लोगों को आभास हो गया था कि आगे का रास्ता शाहरूख खान के लिए काफी मुश्किल है।

फ्लॉप का सिलसिला

फ्लॉप का सिलसिला

शाहरूख खान के करियर का ये सारा कांड शुरू हुआ फराह खान की हैप्पी न्यू ईयर के साथ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो खूब चली लेकिन जो भी फिल्म देखने गया उसने लौटकर फिल्म को गालियां ज़रूर दीं। इस फिल्म में भी शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण थीं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तोदीपिका पादुकोण, महाभारत पर एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, द्रौपदी का लीड किरदार निभाएंगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म भी द्रौपदी के ही दृष्टिकोण से होगी।

हीरो होंगी दीपिका

हीरो होंगी दीपिका

ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी कि अंग्रेज़ी किताब Palace of Illusions पर आधारित है। ये किताब द्रौपदी को मद्देनज़र रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है और अब ये किताब फिल्म में तब्दील होने जा रही है। इसी फिल्म की नायिका होंगी दीपिका पादुकोण।

अफवाहों पर भी एक नज़र

अफवाहों पर भी एक नज़र

खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण, तेलुगू ब्लॉकबस्टर अंरूधती का हिंदी रीमेक कर सकती हैं। फिल्म एक साईकोलॉजिकल हॉरर थी जिसमें अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि अभी तक भी ये खबरें अफवाहों से ज़्यादा और कुछ नहीं हैं।

बड़े प्रोजेक्ट्स

बड़े प्रोजेक्ट्स

प्रभास के साथ दीपिका की अगली फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानटी' का निर्देशन किया था। यह एक पैन इंडिया, बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण जल्दी ही The Inferno का रीमेक शुरू करने जा रही हैं।

कर रही है शूटिंग

कर रही है शूटिंग

दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक अनाम रोमांटिक फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा और इसे प्रोड्यूस कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।

साथ में देखने का इंतज़ार

साथ में देखने का इंतज़ार

अब एक बार फिर से अगर वाकई शाहरूख दीपिका परदे पर जादू बिखेरने वाले हैं तो वाकई फैन्स बस अब दिल थामकर इस जोड़ी को एक साथ देखने का इंतज़ार करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X