..................... 1200 करोड़ की फिल्मों में दीपिका पादुकोण बनेंगी सीता और द्रौपदी | Deepika Padukone to play biggest characters - Sita and Draupadi in films worth 1200 crore - Hindi Filmibeat

पहले सीता और फिर द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, 1200 करोड़ की सबसे बड़ी फिल्में

प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने पिंकविला से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कंफर्म किया है कि दीवाली पर वो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म रामायण अनाउंस करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सीता का मुख्य किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण। हालांकि, मधु मंटेना और दीपिका पादुकोण 2019 में ही द्रौपदी अनाउंस कर चुके हैं।

इस फिल्म को भी कंफर्म करते हुए मधु मंटेना ने कहा कि मैं और दीपिका इस फिल्म पर लगातार काम कर रहे हैं लेकिन इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा। दीपिका पहले सीता बनेंगी और फिर द्रौपदी।

deepika-padukone-to-play-biggest-characters-sita-and-draupadi-in-films-worth-1200-crore

दीपिका पादुकोण, महाभारत पर बन रही ये फिल्म, मधु मंटेना के साथ प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, द्रौपदी का लीड किरदार निभाएंगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म भी द्रौपदी के ही दृष्टिकोण से होगी। ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी कि अंग्रेज़ी किताब Palace of Illusions पर आधारित है। ये किताब द्रौपदी को मद्देनज़र रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है और अब ये किताब फिल्म में तब्दील होने जा रही है।

मधु मंटेना के दोनों प्रोजेक्ट रामायण और महाभारत, भव्य स्तर पर बनने जा रही फिल्में हैं और इन फिल्मों का बजट 600 - 600 करोड़ है। यानि कि केवल इन दो फिल्मों से दीपिका पादुकोण पर 1200 करोड़ का दांव लगने जा रहा है। और वो बॉलीवुड की पहली नायिका होंगी जो दो एतिहासिक और पौराणिक किरदार निभाने जा रही हैं। सीता और द्रौपदी।

करियर के 12 साल

करियर के 12 साल

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल ही अपने करियर के 12 साल पूरे किए हैं। इस दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने उनके करियर की दिशा ही मोड़ कर रख दी। वरना दीपिका लगातार कॉमर्शियल फिल्मों का हिस्सा तो थीं लेकिन उनके टैलेंट को काफी कम लोग देख पा रहे थे।

यूं हुई थी शुरूआत

यूं हुई थी शुरूआत

दीपिका और शाहरूख की शुरूआत एक साथ ओम शांति ओम के साथ हुई और ये जोड़ी आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में दिखी। इसके बाद दीपिका और शाहरूख अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिज़ी हुए।

पीछे मुड़कर नहीं देखा

पीछे मुड़कर नहीं देखा

इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दिए हैं। चाहे वो कॉकटेल हो या फिर पीकू। चेन्नई एक्सप्रेस की मीनम्मा हो या भंसाली की मस्तानी।

छपाक से नई शुरूआत

छपाक से नई शुरूआत

छपाक के साथ दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में एक और चैप्टर की शुरूआत की है। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण, प्रोड्यूसर बन चुकी है। खबर है कि वो इसके अलावा, अपने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स भी को प्रोड्यूस कर रही हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

प्रभास के साथ दीपिका की अगली फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानटी' का निर्देशन किया था। यह एक पैन इंडिया, बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है।

द इंटर्न रीमेक

द इंटर्न रीमेक

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ अंग्रेज़ी फिल्म द इंटर्न के रीमेक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर के साथ नज़र आने वाली थी लेकिन उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को इस फिल्म में रिप्लेस किया है। इससे पहले, बच्चन साहब और दीपिका की केमिस्ट्री की पीकू में काफी तारीफ हो चुकी है।

भंसाली से नाराज़गी?

भंसाली से नाराज़गी?

हाल ही में खबर थी कि दीपिका, संजय लीला भंसाली से किसी बात को लेकर नाराज़ हैं। और वो बात शायद उनकी झोली में गंगूबाई काठियावाड़ी का ना आना थी। लेकिन बैजू बावरा के साथ भंसाली और दीपिका शायद पुरानी सारी शिकायतें दूर करने वाले हैं।

अफवाहों का बाज़ार

अफवाहों का बाज़ार

अफवाहों की मानें तो अब संजय लीला भंसाली ने अपनी बैजू बावरा रीमेक के लिए दीपिका पादुकोण को डाकू रूपमती का किरदार ऑफर किया है। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली के बैजू बावरा रीमेक के लिए हां कर चुकी हैं। गौरतलब है कि पहले भी बैजू बावरा रीमेक से रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अजय देवगन का नाम जुड़ चुका है।

भंसाली ने संवारा है करियर

भंसाली ने संवारा है करियर

दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की जोड़ी शानदार है। दीपिका पादुकोण, भंसाली के साथ तीन फिल्में कर चुकी हैं - राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद गंगूबाई काठियावाड़ी की दूसरी पसंद भी दीपिका ही थीं।

शाहरूख के साथ वापसी का इंतज़ार

शाहरूख के साथ वापसी का इंतज़ार

दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान के साथ यशराज फिल्म्स पठान में दिखाई देंगे। ये दीपिका और शाहरूख खान चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में दिखाई दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X