पठान: शाहरुख खान, जॉन अब्राहम के साथ दीपिका पादुकोण हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन करती हुई आएंगी नज़र!
कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' के सेट पर लौटी हैं। और बता दें, यह पहली बार है जब एक्ट्रेस भारतीय स्क्रीन पर इस लेवल का एक्शन सीन कर रही हैं, जिसकी कुछ झलक हमने उनकी हॉलीवुड डेब्यू 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में देखी थी। दीपिका को पठान में इस अवतार में देखना निश्चित रूप से काफी दिलचस्प होने वाला है।
अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, "दीपिका फिलहाल पठान के लिए हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। वे उन्हें मुंबई में ही शूट कर रहे हैं और दीपिका ने इसके लिए इंटेंस तैयारी की है।"

दीपिका ने हॉलीवुड आउटिंग 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में अपने पावर पैक्ड एंट्री सीन से अपने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया था। और अब वह भारतीय सिनेमा में अपने उस अंदाज को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने बताया, "वह मुंबई में पठान की शूटिंग का एक शेड्यूल और शकुन बत्रा के साथ अपनी फिल्म का एक शेड्यूल पहले ही पूरा कर चुकी हैं। वह अब पठान शूट का एक और शेड्यूल शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा, फाइटर के लिए शुरुआती चर्चा हो चुकी हैं जबकि फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।"


Click it and Unblock the Notifications











