दीपिका को याद आए स्कूल के दिन

बचपन के दिनों को भला कौन भूल पाता है। ये इंसान के जीवन के सबसे खास दिन होते हैं जो जिंदगी भर उन्हें याद आते है फिर चाहे वो आम इंसान हों या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज। सभी चाहते हैं कि काश एक बार फिर से वो उन दिनों को जी पाते। कुछ ऐसा ही एहसास बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हो रहा है। क्योंकि वो जल्द ही अपने स्कूल जो जाने वाली हैं।

जी हां दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने बैंगलोर स्थित स्कूल जाकर उनके द्वारा किये जा रहे ईवेट का हिस्सा बनेंगी। ये ईवेट स्कूल को और बड़ा बनाने व छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है। स्कूल की मैनेजमेंट टीम का मानना है कि अगर दीपिका पादुकोण इस ईेवेंट का हिस्सा बनेंगी तो उन्हें बेहतर रिस्पॉंस मिलेगा।

दीपिका पादुकोण जो कि आजकल अपनी फिल्म पीकू की शूटिंग में व्यस्त हैं ने अपने स्कूल जाने का ये एक मौका जाने नहीं दिया। उन्होंने दोबारा से अपने स्कूल जाने की उत्सुकता दिखाई और स्कूल के मैनेजमेंट से वादा किया कि वो इस ईवेंट का हिस्सा जरुर बनेंगी। ताकि उनके स्कूल को और बड़ा और बेहतर बनाया जा सके। छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

वैसे जितना दीपिका अपने स्कूल जाने की बात को लेकर उत्साहित हैं उतना ही दीपिका के स्कूल के छात्र व वहां के टीचर्स भी दीपिका के आने को लेकर उत्साहित हैं। देखते हैं कि उनके स्कूल वाले दीपिका का स्वागत किस तरह से करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X