बॉम्बे वेलवेट की गलती पीकू में नहीं दोहराएगी दीपिका

दीपिका पादकुोण और रणबीर कपूर भले ही एक दूसरे से अलग हों लेकिन दोनों एक दूसरे की लाइफ और करियर को हमेशा फॉलो करते रहते हैं। कौन अपनी जिंदगी में क्या कर रहा है, करियर में क्या कर रहा है दोनों को एक दूसरे के बारे में सबकुछ पता है। शायद यही वजह है कि एक की गलती दूसरा नहीं दोहराता।

हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए रणबीर ने दिन चुना इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए क्वार्टर फाइनल का। इस दिन बॉम्बे वेलवेट का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन उसे वर्ल्ड कप के चलते बॉम्बे वेलवेट को उतना अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला जितना मिलने की उम्मीद थी।

Piku में दीपिका को देखें- पापा की डार्लिंग से लेकर साड़ी में लिपटी भारतीय नारी तक

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी बॉम्बे वेलवेट को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई। तो दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर की इस गलती से लिया सबक और अपनी फिल्म पीकू के ट्रेलर को सेमी फाइल्स के एक दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया।

जैसा कि आप सबको पता है कि पीकू के प्रमोशनल को लेकर दीपिका काफी उत्साहित और गंभीर हैं। वो पीकू के ट्रेलर को लेकर काफी सचेत हैं कि वो ऐसे दिन आए जब पीकू ही सबकी नज़रों में और दिमाग में हो, वर्ल्ड कप नहीं।

मान गये दीपिका को उन्हें पता है कि किस तरह से अपनी फिल्म का प्रमोशन करना है और कब करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X