सलमान की हीरोइन नहीं पर उनकी किक की आइटम बन सकती है दीपिका

Salman Khan
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की हीरोइन बनने की ख्वाहिश आज बॉलीवुड की हर एक अभिनेत्री रखती है। दीपिका पादुकोण जिन्हें शाहरुख खान की टीम में गिना जाता रहा है उनकी भी सलमान खान के साथ काम करने की ख्वाहिश कुछ समय पहले तक काफी चर्चा में थी। हालांकि दीपिका ने कभी खुलकर इस ख्वाहिश को मीडिया के सामने शेयर नहीं किया। लेकिन सच तो ये है कि सलमान खान के साथ काम करने के लिए कई बार दीपिका ने किसी भी फिल्म को साइन ना करके खुद को खाली भी रखा। लेकिन शायद अभी तक किस्मत ने उन्हें सलमान खान की फिल्म की हिरोइन बनाने के बारे में सोचा नहीं है।

अब खबर है कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म किक में दीपिका पादुकोण एक आइटम सॉंग करती नज़र आ सकती हैं। खबर के मुताबिक साजिद नाडियावाला ने अपनी फिल्म किक में एक बेहतरीन आइटम सॉंग डालने की सोच रहे हैं लेकिन इसके लिए वो ऐसी आइटम गर्ल चाहते हैं जिसे देखने के लिए लोग किक फिल्म देखने आए। हालांकि बॉलीवुड की बाकी अभिनेत्रियों तरह दीपिका आइटम सॉंग करने में किसी तरह का इंटरे्ंस नहीं दिखा रही हैं। इससे पहले भी कांची फिल्म में आइटम डांस करने के लिए ऋृषि कपूर ने दीपिका से कहा था लेकिन दीपिका ने उस वक्त भी मना कर दिया।

लेकिन लोगों का सोचना ये है कि सलमान खान के खातिर शायद दीपिका इस ऑफर को हां कर दें। क्योंकि आखिर सलमान खान के साथ काम करने का मौका तो वो भी ढूंढ ही रही थीं। अब भले ही सलमान की हिरोइन ना सही लेकिन सलमान की फिल्म में आइटम डांस करने का ऑफर तो उन्हें मिला ही है। अब देखना है कि क्या दीपिका इस ऑफर को एक्सेप्ट करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X