दीपिका पादुकोण अगली फिल्म की शूटिंग के तैयार- लेकिन पहले खत्म करेंगी ये काम

By Filmibeat Desk

देश ने अब धीरे-धीरे लॉकडाउन को अनलॉक करना शुरू कर दिया है, ऐसे में अन्य कुछ अभिनेताओं की तरह दीपिका पादुकोण भी 'न्यू नॉर्मल' को अपना रही हैं और सभी आवश्यक सावधानियों के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए गोवा रवाना होने वाली हैं।

लेकिन फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, सूत्रों के अनुसार, "दीपिका ने अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए तीन दिन लॉक किए हैं जो कोविड-19 स्थिति के कारण अटक गए थे। ऐसे में, जब अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी तो इसके लिए उन्हें समय नहीं मिलेगा और इसीलिए वह यह सब निपटा रही हैं।"

Deepika Padukone

दीपिका के पास कई प्रतिष्ठित ब्रांड हैं जो उनके साथ वर्षों से जुड़े हुए हैं। यही नहीं, लॉकडाउन में, दीपिका ने एक और बड़े ब्रांड को साइन किया है।

दीपिका पादुकोण इस लॉकडाउन का उपयोग ऑनलाइन नरेशन सुनने और अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के साथ कर रही हैं। आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका के पास शकुन बत्रा की अगली फ़िल्म के साथ-साथ 'इंटर्न' का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और साथ ही, वह एक अन्य फिल्म 'द्रौपदी' में भी नज़र आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X