Deepika Padukone: 95वें ऑस्कर अवार्ड से जुड़ी दीपिका पादुकोण, स्टेज पर निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Deepika Padukone: साल 2022 में कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी शामिल होने के बाद, अब दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड समारोह से जुड़ चुकी हैं। कोई शक नहीं कि यह सभी के लिए एक गर्व का पल है। दीपिका पादुकोण को ऑस्कर 2023 में प्रस्तुतकर्ता (presenter) के रूप में घोषित किया गया है। गुरुवार की रात दीपिका ने इंस्टाग्राम पर सभी प्रेजेंटर्स के नामों के साथ एक पोस्ट शेयर की।
इस लिस्ट में दीपिका के साथ ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, ट्रॉय कोत्सुर, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैककार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलोव जैसे नाम शामिल हैं।
पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "#oscars#oscars95।" वहीं, इस पर रणवीर सिंह, जोया अख्तर, नेहा धूपिया, अनीशा पादुकोण ने अपने रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस को बधाई दी है।
95वां अकादमी पुरस्कार 12 मार्च (13 मार्च IST) को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित किया जाएगा। ऑस्कर में भारत के लिए यह एक विशेष साल है। इस बार, केवल एक नहीं, बल्कि तीन महत्वपूर्ण भारतीय फिल्में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के नामांकन के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।
शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स (All That Breathes) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म और गुनीत मोंगा की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं, आरआरआर ने 'नातु नातु' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया है। एसएस राजामौली, एमएम कीरावनी, राम चरण पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। वहीं, समारोह में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर नातु नातु पर परफॉर्म करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications