दीपिका ने किया खुलासा, किसे मानती हैं करियर की सबसे बुरी फिल्म!
Recommended Video

दीपिका पादुकोण आज की तारीख में बॉलीवुड की सबसे हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं।उनकी हर फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आती है। हाल में रिलीज हुई पद्मावत भी लोगों को खूब पसंद आई है। खासकर दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और एक्टिंग उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी।
एक के बाद एक लगातार अच्छी और सुपरहिट फिल्में करने के बाद भी दीपिका पादुकोण को एक फिल्म करने का अफसोस है जिसे वो करियर की सबसे बुरी फिल्म मानती हैं। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी फिल्म है जिसे दीपिका पादुकोण अपने करियर की सबसे बुरी फिल्म मानती हैं तो आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे।

जी हां और ये कोई और फिल्म नहीं बल्कि अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की चांदनी चौक टू चाइना थी जिसे दर्शकों ने बुरी तरह नकार दिया था। अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की शूटिंग भी चीन और चीन की सबसे लंबी दीवार पर हुई थी।
आपको बता दें कि चांदनी चौक टू 2009 में रिलीज हुई थी और इसमें दीपिका पादुकोण डबल रोल में भी थी।दिलचस्प बात ये है कि इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण की बहन अनिशा पादुकोण ने किया कि उनकी बहन मानती हैं कि चांदनी चौक टू चाइना अब तक कि उनके सबसे बुरी फिल्म है
।मजेदार बात ये है उनकी बहन भी यहीं मानती हैं। कहना गलत नहीं होगा कि 2009 से लेकर अब तक दीपिका पादुकोण ने लंबा सफर तय किया और बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। वो बहुत ही सोच समझकर फिल्में करती हैं और फिल्म की संख्या बढ़ाने से अधिक अच्छी फिल्में करने में यकीन करती हैं।
दीपिका पादुकोण फिलहाल पद्मावत की सफलता से बेहद खुश हैं और अब अपनी अगली फिल्मों की तैयारियों में जुट गई हैं।आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म में इरफान खान के साथ एक बार फिर नजर आएंगी जिसमें वो लेडी माफिया का किरदार निभीएंगी।
ये फिल्म 'अशरफ खान' की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने अपने पति की हत्या के बाद दाऊद के खात्मे को अपना लक्ष्य बना लिया। अशरफ खान ही 'सपना' का असली नाम था


Click it and Unblock the Notifications











