प्रियंका चोपड़ा से कंपेयर करने पर दीपिका पादुकोण ने दिया जवाब
दीपिका पादुकोण प्रियंका चोपड़ा से कंपेयर होने को पसंद नहीं करतीं।
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दो ऐसी एक्ट्रेस हैं जो एक-दूसरे को पूरी तरह से कॉम्पिटीशन दे रही हैं। और दोनों ही अपने अपने दम पर दुनियाभर में नाम कमा रही हैं। लेकिन कहीं न कहीं दीपिका की तुलना प्रियंका से करना दीपिका को पसंद नहीं आता।
दीपिका ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है जब उन्हें और प्रियंका को एक-दूसरे से कंपेयर किया जाता है। दीपिका ने कहा कि हर किसी का अलग अलग रास्ता होता है। वैसे दीपिका की ये बात तो माननी ही पड़ेगी कि हर किसी का अलग अलग रास्ता होता है।

हालांकि दोनों एक्ट्रेस हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं लेकिन दोनों के रास्ते पूरी तरह से अलग हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही एक्ट्रेस हॉलीवुज में आ चुकी हैं। हाल ही में दीपिका की फिल्म xxx: return of the xander रिलीज़ हुई है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी लेकिन दीपिका की इसमें काफी तारीफ हुई है।
अजय देवगन की मां ICU में भर्ती..बादशाहो की शूटिंग छोड़ लौटे मुंबई
वहीं प्रियंका चोपड़ा तो पिछले काफी समय से क्वांटिको टीवी शो में नज़र आ रही हैं। वहीं प्रियंका की फिल्म बेवॉच भी जल्दी रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications