दीपिका ने शाहिद को बोला शुक्रिया और कहा शाहिद के बिना अधूरी थी पद्मावत
काफी विवादों के बाद अब जब पद्मावत हर जगह रिलीज हो चुकी है और काफी अच्छी कमाई भी कर रही है। इसी बीच एक खबर आ रही है कि फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए शाहिद कपूर को धन्यवाद बोला है। दीपिका ने शाहिद को थैंक्स बोलते हुए कहा कि शाहिद के बिना ये फिल्म अधूरी थी।
दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शाहिद ने इस फिल्म में बहुत बड़ा योगदान दिया है और इस फिल्म में शाहिद के अभिनय की तारीफ भी की है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने इस फिल्म में राजा रावल रतन सिंह के किरदार को बखूबी निभाया है।

इस फिल्म मे शाहिद का रोल हालांकि ज्यादा बड़ा और महत्वपूर्ण नही है पर शाहिद के बिना फिल्म का मजा बिल्कुल अधूरा होता। शाहिद को फिल्म के लिए इसलिए सराहना मिल रही है क्योंकि शाहिद कपूर के पहले भी इस रोल के लिए कई बड़े स्टार्स से पूछा गया था पर फिल्म में लीड रोल ना होने के कारण कई स्टार्स ने फिल्म करने से मना कर दिया था।
आपको बता दे कि खबरे तो यहां तक थी की इस रोल के लिए पहले अजय देवगन को पूछा गया था पर अजय ने इस रोल के लिए मना कर दिया था क्योंकि फिल्म में लीड रोल में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह थे। फिल्म में राजा रावल रतन सिंह का किरदार ज्यादा खास नही है बस फिल्म की जरूरत को देखते हुए इस किरदार का होना आवश्यक था।
ये जानते हुए भी कि इस रोल को करके उनका नुकसान भी हो सकता है इस रोल को शाहिद ने किया और काफी सफल रहे। फिल्म में शाहिद के काम की तारीफ उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी की थी और कहा था की वो खुश है कि शाहिद फिल्म में है औऱ इनती बेहतरीन एक्टिंग की है।
दर्शकों को इस फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग सबसे ज्यादा भा रही है। रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी किरदार काफी अलग अंदाज में और हॉरर तरीके से निभाया है। फिल्म में दीपिका के अभिनय की भी तारीफ की गई है।
रणवीर सिंह की एक्टिंग देखने के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन तो इतने गदगद हो गए थे कि वो अपने आपको रोक नहीं पाए और रणवीर सिंह के पास एक खत लिख दिया और फिल्म के लिए उनको पहला अवार्ड दे दिया था। उस खत की खबर खुद रणवीर ने सोशल मीडिया में दी थी।


Click it and Unblock the Notifications