..................... दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन Deepika Padukone thanks Hrithik Roshan for the birthday wishes hint of a big announcement! - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन बड़े प्रोजेक्ट में होंगे एक साथ, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

By Filmibeat Desk

साल 2021 में दीपिका पादुकोण के पास कई बड़ी फिल्में हैं। वहीं कई ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी घोषणा जल्द होने वाली है। दूसरी तरफ वॅार के सुपरहिट होने के बाद ऋतिक रोशन भी कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ऋतिक रोशन का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा।

लेकिन दीपिका पादुकोण के इस लेटेस्ट पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि दोनों ही कलाकार एक दूसरे के साथ किसी बड़ी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आयेंगे। 'वॉर' अभिनेता ऋतिक रोशन ने पद्मावत की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बहुत प्यारा संदेश साझा किया है, जो कि 5 जनवरी के दिन था। ऋतिक लिखते है,"Happy Birthday my dear @deepikapadukone! Keep shining and dazzling the world like only you do. Best wishes, always

Deepika Padukone, Hrithik Roshan,

यूं तो, कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी लेकिन ऋतिक रोशन के इस पोस्ट ने सभी प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। अब इस पोस्ट पर दीपिका की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

अभिनेत्री ने रिप्लाई करते हुए लिखा,"Thank You so much HR!Now for another big celebration coming up in a couple of days...! दीपिका ने शुक्रिया कहते हुए ऋतिक को लिखा है कि जल्द एक और बड़ा सेलिब्रेशन आने वाला है।

इसके जरिए दीपिका एक साथ फिल्म घोषणा के संकेत दे रही है, वहीं अन्य कुछ लोगों का मानना है कि यह उत्सव ऋतिक रोशन के जन्मदिन के लिए है, जो कि कुछ दिनों में यानी 10 जनवरी के दिन है। उनके प्रशंसक उस दिन के लिए बेहद उत्साहित हैं और अभी से उलटी गिनती शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X