..................... माता, पिता और बहन के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉज़िटिव | Deepika Padukone tests positive for corona virus after father, mother and sister - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉज़िटिव - रिपोर्ट्स, माता पिता और बहन भी कोरोना की चपेट में

हाल ही में खबर थी कि दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं अब कुछ निजी वेबसाइट्स की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण खुद भी कोरोना पॉज़िटिव हैं और इस समय उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में था लेकिन अभिनेत्री बेंगलुरू नहीं जा पाईं और दूर से ही अपने परिवार का साथ दे रही थीं।

deepika-padukone-tests-positive-for-corona-virus-after-father-mother-and-sister

10 दिन पहले उनकी मां उज्जला पादुकोण, बहन अनीशा पादुकोण और पिता प्रकाश पादुकोण कोरोना पॉज़िटिव आए। इसके बाद जहां, उज्जला और अनीशा ने खुद को isolate कर लिया वहीं बुखार ना उतरने के बाद प्रकाश पादुकोण को बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

काम है ठप

काम है ठप

गौरतलब है कि इस समय बॉलीवुड का भी सारा काम धीरे धीरे ठप हो चुका है। जहां फिल्मों की रिलीज़ पोस्टपोन हो रही हैं वहीं शूटिंग का काम भी मुंबई से इतर अलग लोकेशन पर ढूंढे जा रहे हैं।

पठान की शूटिंग

पठान की शूटिंग

दीपिका पादुकोण को आखिरी शूट, शाहरूख खान के साथ पठान के लिए करना था। ये शूटिंग दुबई की कोई लोकेशन पर की जानी थी जहां जॉन अब्राहम भी दीपिका और शाहरूख को जॉइन करने वाले थे।

रूकी हुई हैं फिल्में

रूकी हुई हैं फिल्में

वहीं दीपिका पादुकोण, शकुन बत्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ एक मॉडर्न रोमांटिक फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने। माना जा रहा है कि फिल्म में दीपिका एक फिटनेस ट्रेनर बनी हैं।

अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ी

अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ी

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण जल्दी ही अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न के रीमेक में काम करते दिखने वाली हैं। फिल्म में पहले, दीपिका पादुकोण, ऋषि कपूर के साथ दिखाई देने वाली थीं। ऋषि कपूर के निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें फिल्म में रिप्लेस किया है।

प्रभास के साथ फिल्म

प्रभास के साथ फिल्म

वहीं अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण, प्रभास के अपोज़िट नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी नज़र आने वाली थीं लेकिन फिलहाल ये फिल्म अक्टूबर तक के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।

और भी फिल्मों की अफवाह

और भी फिल्मों की अफवाह

इसके अलावा दीपिका पादुकोण का नाम कभी सीता बनने के लिए तो कभी द्रौपदी बनने के लिए अकसर ही उड़ता रहा है। दीपिका ने खुद द्रौपदी अनाउंस भी की थी लेकिन फिलहाल इन फिल्मों पर कोई अपडेट नहीं है।

पूरा परिवार कोरोना की चपेट में

पूरा परिवार कोरोना की चपेट में

हाल ही में दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। 10 दिन पहले उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण कोरोना पॉज़िटिव आए थे।

अभी भी अस्पताल में पिता

अभी भी अस्पताल में पिता

अभी भी दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण, बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ठीक हों। और अगर दीपिका पादुकोण के कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर सच हो तो वो भी जल्दी ही इस वायरस को मात दें और स्वस्थ हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X