दीपिका के 'आई एम वर्जिन' कहने पर क्यों भड़का सेंसर बोर्ड?
पिछले साल की करोड़पति हिरोईन दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक फिल्म का नाम है 'हैप्पी न्यू ईयर' तो दूसरी फिल्म का नाम है 'फाइंडिंग फैनी'। फिलहाल हम यहां 'हैप्पी न्यू ईयर' की बात नहीं करेंगे बल्कि हम बात करेंगे निर्देशक होमी अदजानिया की 'फाइंडिंग फैनी' की, जिनकी आधी अंग्रेजी और आधी हिंदी फिल्म अभी से ही विवादों में पड़ गई है।
कहा जा रहा है सेंसर बोर्ड ने इस हॉट और बोल्ड लवस्टोरी वाली फिल्म के कुछ संवादों और दृश्यों पर आपत्ति जताई है। कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड को दीपिका पादुकोण की ओर से कहा गया डॉयलॉग 'आई एम अ वर्जिन' (मैं कुंवारी हूं) रास नहीं आ रहा है और उन्होंने होमी से कहा कि वो इस वल्गर संवाद को फिल्म से हटा दें।
लेकिन होमी इस बात के लिए तैयार नहीं है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि यह कोई अश्लील संवाद नहीं है बल्कि इस तरह के डॉयलाग पहले भी लोगों के सामने आ चुके हैं।
सेंसर बोर्ड को डॉयलॉग 'आई एम अ वर्जिन' (मैं कुंवारी हूं) रास नहीं आ रहा
देखते हैं कि होमी की इस बात पर सेंसर क्या कदम उठाता है। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म के प्रति काफी बढ़ गई है। वैसे इस फिल्म की हर चीज काफी अनोखी है।
कहा जा रहा है कि फिल्म का प्रचार भी अनोखे ढंग से ही होगा। अभिनेता अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण सहित फिल्म के कलाकार विभिन्न शहरों में फैनी फर्नाडीज को ढूंढ़ने के लिए लोगों के घरों में जाकर उन्हें हैरान करेंगे। फिल्म के एक करीबी सूत्र ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे प्रशंसकों को कलाकारों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। यह प्रचार अगस्त के अंत में मुंबई और दिल्ली में होगा।
अर्जुन, दीपिका अलग अंदाज में करेंगे 'फाइंडिंग फैनी' का प्रचार
होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी', एक-दूसरे से अनजान लोगों की कहानी है जिन्होंने स्टीफेन फर्नाडीज (फैनी) को खोजने की जिम्मेदारी ली है।फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/v-5oqaPCv9M?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
