..................... Deepika Padukone talks openly about pregnancy, wants to become a mother at the age of 37 - Hindi Filmibeat

Deepika Padukone बनना चाहती हैं 37 साल की उम्र में मां, बोलीं- ‘हम अपने बच्चों का बहुत...’

Deepika Padukone, ranveer Singh

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है। बता दे कि दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई और अब दोनों की शादी को 5 साल पूरे हो चुके हैं। फैन्स भी कपल के घर पर नन्हे मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

37 साल की उम्र में दीपिका कर रही बच्चों की तैयारी

लेकिन अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने वोग सिंगापुर के साथ पहली बार अपनी फैमिली प्लैनिंग और बच्चे को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि "रणवीर और मुझे बच्चे काफी ज्यादा पसंद है। हमें उसे दिन का बहुत बेसब्री से इंतजार है जब हम अपने परिवार की शुरुआत करेंगे।"

दीपिका के साथ घर में नहीं होता सेलिब्रिटी वाला व्यवहार

दीपिका पादुकोण ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "जब मैं उन लोगों से मिलती-जुलती हूं जिनके साथ में मैं बड़ी हुई हूं, जैसे कि मेरी चाची, चाचा और मेरे फैमिली फ्रेंड्स भी। तो वह भी मुझे यही कहते हैं कि मैं बिल्कुल भी नहीं बदली हूं। ये हमारी परवरिश के बारे में दर्शाता है। इस इंडस्ट्री में शोहरत और दौलत से लोग प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन घर में मेरे साथ बिल्कुल भी सेलिब्रिटी वाला व्यवहार नहीं होता।"

दीपिका पादुकोण ने फैमिली प्लानिंग को लेकर की बात

दीपिका पादुकोण इसी पर आगे कहती है कि "मैं एक एक्ट्रेस होने से पहले एक बेटी और बहन हूं। मैं इस बात को नहीं चाहती कि यह कभी भी बदले। मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़कर रखता है। मैं और रणबीर भी अपने बच्चों को यही सिखाएंगे।" दीपिका पादुकोण ने जैसे फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की, उससे तो यही पता चलता है कि वह जल्दी ही खुशखबरी दे सकती है।

दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट

अगर हम दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने पिछले साल शाहरुख खान के साथ में फिल्म 'जवान' और 'पठान' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अब जल्दी ही उन्हें रितिक रोशन के साथ 'फाइटर' फिल्म में देखा जाने वाला है। जिसे 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

Read more about: deepika padukone ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X