श्वेता का सपोर्ट करना चाहिए, स्कैंडल मत बनाइये- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में अक्सर देखा गया है कि जब भी इस इंडस्ट्री के किसी एक्टर या एक्ट्रेस का नाम किसी कॉंट्रोवर्सी या किसी गंभीर मुद्दे से जुड़ता है तो बाकी सितारे इस विषय पर बोलने से कतराने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ श्वेता बासु के मसले पर जब उनका नाम सेक्स रैकेट से जुड़ा तो बाकी कलाकारों ने इस विषय पर बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ श्वेता बासु के मुद्दे पर बोला बल्कि उन्होंने कहा कि हमें श्वेता बासु का सपोर्ट देना चाहिए ना कि इसे बड़े स्कैंडल के रुप में देखना चाहिए।

दीपिका पादुकोण आजकल अपनी फिल्म फाइडिंग फेनी के प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि ये एक अंग्रेजी फिल्म है लेकिन फिल्म से बॉलीवुड सितारों का जुड़ा होना फिल्म को बॉलीवुड फिल्म की ही श्रेणी में ला देता है। फिल्म को हिंदी में डब भी किया गया है। दीपिका पादुकोण और बाकी कलाकार फाइडिंग फेनी का जमकर प्रचार कर रहे हैं। फिल्म को बॉलीवु़ड के कई दिग्गज कलाकारों ने भी सराहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने श्वेता बासु के सवाल पर बहुत बोल्ड जवाब दिया।
दीपिका ने कहा- "हो सकता है कि श्वेता बासु के बास एक यही रास्ता बचा हो अपने परिवार को सपोर्ट करने का। अगर खुद को और अपने परिवार के लिए उसने ये कदम उठाया है तो इसपर लोगों को उसका सपोर्ट करना चाहिए ना कि इस तरह से इतना बड़ा स्कैंडल बना देना चाहिए। किसी को हक नहीं है कि वो श्वेता को लेकर कुछ भी कमेंट करे। वो हो या कोई और एक्टर जो भी ये कदम उठाता है उसके पीछे कोई ना कोई वजह तो होगी ही। हमें इस बात को इतने बड़े मुद्दे में तब्दील नहीं करना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications