Just_IN: 'पद्मावती' और मस्तानी काफी अलग हैं.. लेकिन जज्बा एक है- दीपिका पादुकोण
पद्मावती का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लगभग 2 सालों से पद्मावती की पूरी टीम एक भव्य फिल्म को बनाने में काफी मेहनत कर रही है। दर्शकों के लिए अच्छी बात ये भी है कि यह फिल्म 3D में आएगी।
Recommended Video

फिल्म का 3D ट्रेलर लॉन्च किया गया और इस मौके पर दीपिका पादुकोण खुद भी मौजूद थीं। दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में पद्मावती के बारे में खुलकर बात की।उन्होंने मस्तानी और पद्मावती की तुलना पर कहा कि "पद्मावती की शक्ति मस्तानी से अलग थी लेकिन उनकी आत्मा एक थी।"

ब्लैक ड्रेस में ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचीदीपिका पादुकोण ने बताया कि "फिल्म के सार को समझने में 2-3 सप्ताह लग जाते हैं लेकिन उसके बाद हम अपनी इंस्टिंकट पर काम करते हैं। दीपिका पादुकोण ने ये भी कहा कि "महिलाओं से एक खास तरीके से दिखने की उम्मीद की जाती है और मुझे खुशी है कि हम पद्मावती लुक को बदल पाए।"
अपने पद्मावती सफर के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि पूरी टीम के लिए पद्मावती का सफर बेहद इमोशनल रहा है। संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के बारे में भी उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के दौरान कई चीजें बंद करनी पड़ती है और शूटिंग के बाद आपको पता चलता है कि चोट कहां कहां लगी है।"


Click it and Unblock the Notifications