पद्मावत को बधाई... करोड़ों में कमाई...बॉक्स ऑफिस पर RECORD TOD
Recommended Video

आखिरकार पद्मावत की टीम की टेंशन खत्म हो चुकी है और ये उनकी बातों में साफ समझ में आ रहा है। कल रात दीपिका पादुकोण ने पहली बार, कंट्रोवर्सी के बाद कोई इवेंट अटेंड किया और पहली बात तो ये थी कि वो बेहद शानदार लग रही थीं।
दूसरी बात ये कि उन्होंने मीडिया से पद्मावत के बारे में खुलकर बात की।फिल्म को मीडिया के कुछ हिस्सों को पहले ही दिखाया गया था और उनके रिएक्शन ने ही दीपिका की सारी टेंशन दूर कर दी थी। वो आज फिल्म की रिलीज़ के लिए काफी उत्साहित हैं।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया कि मैं वो इंसान नहीं हूं जो बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करता है या उसे बॉक्स ऑफिस से कोई फर्क पड़ता है लेकिन इस बार मुझे कहना पड़ेगा, हमारी फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ होने वाला है।
वहीं रणवीर सिंह का कहना है कि पूरे देश को पद्मावत जैसी फिल्म पर गर्व होगा। इसी इवेंट में मीरा राजपूत ने कहा कि पद्मावत की सबसे शानदार चीज़ शाहिद कपूर हैं।
खैर, आज फिल्म रिलीज़ हो रही है और अब देखना ये है कि पद्मावत साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर क्या क्या मशक्कत करती है।


Click it and Unblock the Notifications
