शाहरुख, सलमान, आमिर की फ्लॉप फिल्मों पर दीपिका पादुकोण- अब कंटेंट स्टार है

साल 2018 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास रहा। जहां बड़े स्टार्स की बिग बजट फिल्मों ने दर्शकों को निराश किया। वहीं, छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स ने दमदार प्रदर्शन दिया। वहीं, अफसोस रहा कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान.. तीनों की ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।

बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा ये यह अलग बात है कि जो फिल्में शाहरुख, सलमान, आमिर खान ने की वे सफल नहीं हुई जबकि अंधाधुन जैसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसलिए सब कुछ स्क्रिप्ट पर, फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है।

Deepika Padukone

दीपिका ने आगे कहा, मैं एक ट्रेंड भी देख रही हूं। अब महिला प्रधान फिल्में भी अच्छा काम कर रही हैं और निर्माता भी महिला केंद्रित फिल्मों को लेकर आगे आए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया। हालांकि हमें एक ऐसी फिल्म के बारे में सोचना है जो दर्शकों को पसंद आए। यही कारण है कि पिछले साल कई बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्में नहीं चलीं, जबकि छोटे शहर की आम जिंदगी से जुड़ी कहानियाें को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

विषय प्रधान फिल्मों की सफलता पर खुश होते हुए दीपिका ने कहा, अभी अच्छा कंटेंट काम कर रहा है। दर्शक इसके लिए तैयार हैं और आज यह मायने नहीं रखता है कि आपकी फिल्म में कौन सा स्टार है। सब कुछ सिर्फ कहानी पर निर्भर करता है। अब दर्शक नब्ज को पहचानते हैं और ट्रेलर से ही फाइनल कर लेते हैं कि कौन सी फिल्म देखनी है और कौन सी नहीं। वो दिन गए जब पोस्टर पर एक बड़ा स्टार होता था और फिल्म चल जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X