"ना मैं प्रेगनेंट हूं और ना ही मेरी शादी हो रही है"

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से आज कल एक ही सवाल पूछा जा रहा है - शादी कब है? क्या सगाई हो गई है? गौरतलब है कि हाल ही में गपशप गली में अफवाहें उड़ीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने गुपचुप तरीके से जनवरी में सगाई कर ली है। और बस तब से यही सवाल सब पूछ रहे हैं।
[5 मिनट के ठुमकों के लिए 4 करोड़...ये होता है STARDOM!]

वहीं कुछ लोगों की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बस इन्हीं सब सवालों से परेशान होकर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया कि ना वो प्रेगनेंट हैं, ना ही उनकी सगाई हुई है और ना ही वो शादी कर रही हैं।

deepika padukone

एक सूत्र की मानें तो हाल ही में दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर अपने ड्राइवर के साथ घर लौटने वाली थीं लेकिन वो नहीं आ पाया। तो दीपिका ने रणवीर से मदद मांगी। रणवीर के ड्राइवर तुरंत दीपिका को लेने पहुंच गए।
[Ahaaan: दीपिका रणवीर की ये 'CLOSE PICS' देखीं क्या?]

और एयरपोर्ट के बाहर वो किसी से बात करते हुए सुने गए कि वो भाभीजी का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन जब भाभीजी निकलीं तो वो कोई और नहीं दीपिका पादुकोण थीं।

वहीं एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि उनके पास तो सबसे ज़्यादा desirable man का तमगा है। लेकिन ऐसी हीरोइन कौन है जो इस कैटेगरी में आएगी।
[#ChatpatiKhabar: "क्या करीना सच में प्रेग्नेंट है?" - शाहिद]

तो बस फिर क्या रणवीर सिंह चुप थोड़ी रह पाए, उन्होंने कहा - अब मैं बोलूंगा तो तो बोलेंगे कि बोलता है। लेकिन सबसे आकर्षक आदमी के पास सबसे आकर्षक लड़की ही होगी। समझदार को इशारा ही काफी है। अब मैं इतना ही जवाब दे सकता हूं कि मेरी वाली!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X