शूटिंग के दौरान इतनी तेज़ बढ़ गईं दीपिका पादुकोण के दिल की धड़कन, तुरंत अस्पताल लेकर भागी टीम
दीपिका पादुकोण, इस समय हैदराबाद में अमिताभ बच्चन के साथ प्रभास की अगली फिल्म प्रोजेक्ट K की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान, अचानक दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब होने लगीं। उन्होंने डॉक्टर से असहज महसूस करने की शिकायत की। सेट पर मौजूद डॉक्टर ने जब उनका चेकअप किया तो पता चला कि उनके दिल की धड़कन बहुत ज़्यादा तेज़ है।
Recommended Video
इसके बाद बिना वक्त गंवाए, दीपिका पादुकोण को तुरंत एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटे, डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद दीपिका पादुकोण सेट पर वापस लौटीं।

सेट पर आने के बाद, दीपिका ने अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग शुरू कर दी। गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण, अपने पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची थीं। इसके बाद दीपिका ने हैदराबाद में प्रभास की साइंस फिक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है जिसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं।

भगवान का आशीर्वाद
दीपिका पादुकोण और उनके परिवार का नियम हैं कि हर साल वो अपने पिता के जन्मदिन पर बालाजी का आशीर्वाद लेने ज़रूर पहुंचते हैं। इस साल, दीपिका भी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। हालांकि, दीपिका ने कैमरों के लिए इस बार अपना मास्क नहीं उतारा। वो पारंपरिक परिधानों में अपने परिवार के साथ दिखाई दीं।

बायोपिक की कर रही हैं तैयारी
कुछ समय पहले, दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन खेलती नज़र आईं जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए कि दीपिका पादुकोण, पीवी सिंधू की बायोपिक में नज़र आएंगी। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कंफर्म किया कि वो अपने पिता की बायोपिक पर काम कर रही हैं जिसे वो खुद प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है।

कान्स में लहराया परचम
इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण, बतौर ज्यूरी शामिल की गई थीं। इस दौरान, पूरे इंटरनेशनल मीडिया की नज़रें दीपिका पर थीं। उन्होंने अपने लुक्स से और अपने इंटरव्यू से हर जगह सुर्खियों में अपनी जगह बनाई। कान्स में दीपिका रेड कार्पेट पर सब्यसाची की साड़ी पहनी हुई दिखाई दीं।

स्पेन में की पठान की शूटिंग
दीपिका पादुकोण स्पेन में शाहरूख खान के साथ अपनी अगली फिल्म पठान की शूटिंग कर चुकी हैं जहां से बिकीनी में उनकी कई तस्वीरें लगातार लीक हुईं। दीपिका पादुकोण सेट पर कभी काली तो कभी पीली बिकीनी में दिखाई दीं और इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गईं जिन्हें किसी विदेशी पत्रिका ने ली। गौरतलब है कि पठान में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नज़र आएंगी। फिल्म में वो एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे।

गहराईयां के लिए किया गया ट्रोल
दीपिका पादुकोण को उनकी पिछली फिल्म गहराईयां के दौरान, बेहद revealing कपड़े पहनने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। एक तरफ दीपिका पादुकोण ने काफी हॉट और सेक्सी लुक में फिल्म को प्रमोट किया था दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा इस बात से परेशान थे कि फिल्म में केवल दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन पर बात हो रही है। फिल्म की रिलीज़ के बाद जब दीपिका पादुकोण ने ये underwater गहराईयां फोटोशूट करवाया तो एक बार फिर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

प्रोजेक्ट्स की भरमार
दीपिका पादुकोण भले ही काफी समय से बड़े परदे से गायब हैं लेकिन इसका असर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नहीं पड़ रहा है। दीपिका लगातार अच्छी कहानियां सुन रही हैं और अच्छे प्रोजेक्ट्स साईन भी कर रही हैं। इसलिए इस समय उनके पास एक तरफ बेस्ट कहानियां हैं तो दूसरी तरफ एक से एक कहानियों और बड़े बैनर के ऑफर्स हैं। हाल ही में उन्होंने भंसाली की बैजू बावरा रिजेक्ट कर दी है क्योंकि उन्हें मुंह मांगी फीस नहीं मिल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











