दीपिका कभी नहीं हटाएंगी रणबीर का नाम अपनी गर्दन पर से

हाल ही में फिर से इन खबरों ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है कि दीपिका ने अपनी गर्दन से आरके का टैटू हटा लिया है। ये खबर आई तब जब दीपिका ने एक कोल्ड ड्रिंक का एड किया जिसमें वो लोगों से कहती हैं कि मेरी गर्दन पर क्या बार बार देख रहे हो। ये कहीं ना कहीं दीपिका की जिदंगी का एक सच भी है क्योंकि जब भी दीपिका किसी से मिलती हैं तो लोगों की नज़रें आज भी दीपिका की गर्दन पर ही जाती हैं। दीपिका के फैंस भी दीपिका की हर एक तस्वीर में उनकी गर्दन पर बने टैटू को देखने का प्रयास करते हैं कि क्या अभी तक ये टैटू मौजूद है।
इस ऐड में दीपिका की गर्दन पर का टैटू बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहा है। इस ऐड को देखकर लोग चक्कर खा गये उन्हें लगा कि दीपिका ने आर के का टैटू हटा दिया है। लेकिन असल में दीपिका की गर्दन पर आज भी वो टैटू है। वो एक परमानेंट टैटू है। एड में मेकअप और कैमरे के जरिये इस टैटू को गायब कर दिया गया है। लेकिन जैसा की दीपिका ने हमेशा ही कहा कि ये वो ये टैटू नहीं हटवा रही हैं तो वो बात सच है।
अभी तो नहीं लेकिन हो सकता है कि भविष्य में कभी दीपिका इस टैटू को हटवाएं और तब तो ये बात लोगों से छुप नहीं पाएगी। लेकिन फिल्हाल ये आर के आज भी दीपिका की गर्दन पर राज करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











