ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण के बोल्ड सीन से बढ़ी गर्मी, लोगों को याद आ गया 'बेशरम रंग'

deepika padukone, hrithik roshan, fighter

Deepika Padukone Hrithik Roshan Steamy Scene- ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को मोस्ट अवेटेड फिल्म फाइटर का धमाकेदार टीजर आज रिलीज हो गया है। इस टीजर को लेकर इतना तय बताया जा रहा है कि फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है।

हालांकि सबसे ज्यादा जो चर्चा हो रही है वो एक सीन की हो रही है जिसमें ऋतिक और दीपिका को सेमी न्यूड हालत में देखा जा सकता है। जी हां, टीजर में एक सीन आता है जिसमें रेत पर लेटकर दीपिका और ऋतिक लिपलॉक वाली स्थिति में हैं।

अब वीडियो से इस स्क्रीनशॉट को निकालकर काफी वायरल किया जा रहा है। दीपिका और ऋतिक रोशन को एक साथ पहली बार इस हालत में देखा जा रहा है। इसका कारण सिर्फ इतना है कि दोनों पहली बार कोई फिल्म एक साथ कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन को आमतौर पर ऐसे बोल्ड सीन्स करते हुए नहीं देखा गया है। इस वीडियो के सामने के बाद लोग पठान के बेशरम रंग की याद कर रहे हैं। उस गाने में दीपिका बेहद बोल्ड हुईं थीं लेकिन किसी तरह का सीन शाहरुख खान के साथ लिपलॉक वाला नहीं है।

बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण के वीडियो के सामने आने के बाद काफी बवाल हुआ था। बता दें कि दीपिका पादुकोण उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनको सभी पसंद करते हैं। फिल्म फाइटर के एक्शन सीन्स को लेकर भी चर्चा है। इस फिल्म के क्लाइमैक्स को करीब 120 घंटों में शूट किया जाना है और ये 25 मिनट लंबा होगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि इतना धमाकेदार एक्शन पहले कभी हिंदी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है। फाइटर के लिए वीएफएक्स को लेकर खबर है कि इसको डीएनईजी के द्वारा बनाया जा रहा है जिसको पहले ऑस्कर मिल चुका है। हालांकि देखना ये है कि फिल्म कितनी कमाई करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X