दीपिका पादुकोण ने शुरू की शाहरूख खान के साथ पठान की शूटिंग
दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान दोनों ही बाकी कलाकारों की तरह काम पर लौट चुके हैं। पिछले महीने जहां, दीपिका ने शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी वहीं पिछले हफ्ते शाहरूख खान ने यशराज फिल्म्स की पठान की शूटिंग शुरू कर दी थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने भी शाहरूख खान के साथ पठान की शूटिंग शुरू कर दी है।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं वॉर और बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और फैन्स शाहरूख खान को परदे पर वापस देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि फिल्म में शाहरूख खान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।

वहीं बात करें दीपिका पादुकोण की तो दीपिका आखिरी बार, इस साल की शुरूआत में लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक के साथ दिखाई दी थीं। फिल्म से दीपिका ने दिल तो जीते पर बॉक्स ऑफिस नहीं जीत पाईं।
वहीं उनकी निजी ज़िंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए जब ड्रग्स मामले में उनकी और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की एक चैट लीक हो गई और दीपिका को पूछताछ के लिए NCB ने समन भेजा। हालांकि इन सब परेशानियों के बीच भी अगर कुछ नहीं रूका तो वो है दीपिका का काम।


Click it and Unblock the Notifications
