दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म लगभग पूरी, शकुन बत्रा की फिल्म के लिए डबिंग किया शुरू!
दीपिका पादुकोण, जो लगभग एक दशक से फिल्मों में अलग अलग तरह के किरदार निभाते नजर आ रही हैं, वह फैंस को उत्साहित करने के लिए कुछ नया लेकर आ रही हैं! सुपर हेक्टिक शेड्यूल में काम कर रही स्टार ने हाल ही में शकुन बत्रा की फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नज़र आएंगे।
जबकि फिल्म से जुड़ी बातें गोपनीय रखी गयी है, सिवाए इसके कि दीपिका ने किरदार के लिए योग सीखा है। अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग से अपने सफर को 'प्यार, दोस्ती और जीवन भर की यादों' के रूप में अभिव्यक्त किया है। हाल ही में दीपिका को शकुन की फिल्म के लिए डबिंग स्टूडियो में कैप्चर किया गया था जहां वह पैपराजी के लिए स्माइल देते हुए नज़र आई।

उन्होंने कुछ समय पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अपने को-स्टार्स के साथ ढेर सारी तस्वीरें और एक प्यारा सा कैप्शन भी पोस्ट किया है।
"Love, Friendship and Memories for a Lifetime..."
दीपिका पादुकोण के पास आगे एक रोमांचक लाइनअप है जिसमें शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया फ़िल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का आधिकारिक हिंदी रीमेक, महाभारत और 83 शामिल है। उनके पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जिसकी घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। कोई शक नहीं कि दीपिका फैंस के लिए 2022 काफी दिलचस्प जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











