#Cannes 2017: दूसरे दिन भी दीपिका पादुकोण ने ढ़ाया कहर.. बेहद खूबसूरत
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में दीपिका पादुकोण के दूसरे दिन की शुरुआत। यहां देंखे दीपिका का सेकेंड डे लुक।
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने पहले दिन ही जता दिया कि फैशन के मामले में वो किसी से कम नहीं.. सच कहा जाए तो दीपिका ने कान्स में सबको अपने स्टाइल से चकाचौंध कर दिया है। खास बात यह भी है कि दीपिका पहली बार कान्स का हिस्सा बनी हैं।
''मेरी फिल्म बाहुबली 2 जितनी बिग बजट नहीं है.. इसीलिए डर लग रहा है..''
बता दें, दीपिका लोरियल पैरिस इंडिया की ग्लोबल ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। दीपिका ने फर्स्ट डे तीन रूप धारण किये.. और तीनों में ही उन्हें सौ प्रतिशत अंक दिये जा सकते हैं। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी उन्होंने काफी अलग लुक के साथ की।

दीपिका के बाद बॉलीवुड से सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कान्स का हिस्सा बनेंगी। ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स के लिए निकल चुकी हैं। बहरहाल, अब इन सुंदरियों का रेड कार्पेट पर इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











