शकुन बत्रा के साथ दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म को जल्द ही मिलेगा टाइटल!
शकुन बत्रा के साथ दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म को जल्द ही टाइटल मिलने वाला है। अभिनेत्री फिल्म के लिए नॉन-स्टॉप काम कर रही हैं और उनके सभी प्रशंसकों के लिए जल्द ही टाइटल की घोषणा की जाएगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य किरदारों में हैं।
एक सूत्र ने साझा किया, "कुछ हफ्ते पहले, दीपिका ने शकुन बत्रा के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने की घोषणा की थी और हर बार जब भी इस फिल्म के बारे में बात की गई है, तो अक्सर टाइटल का नाम नदारद रहा है। लेकिन अब आखिरकार इस हफ्ते के अंदर फिल्म के नाम की घोषणा होने वाली है।"

उन्होंने आगे कहा, "दीपिका ने इस फ़िल्म में अपनी भूमिका में परफेक्शन हासिल करने के लिए योग सीखा था और इन दिनों वह फिल्म के लिए डबिंग कर रही हैं।"
चूंकि अब तक फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, इसलिए टाइटल की घोषणा के बाद यह प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक अपडेट होने वाला है। यह अभिनेत्री की अगली रिलीज़ होगी, यही वजह है कि यह बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों की बात करें तो, उनके पास आगे एक रोमांचक लाइनअप है जिसमें शाहरुख खान के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर, प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया फ़िल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का आधिकारिक हिंदी रीमेक, महाभारत और 83 शामिल है। उनके पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जिसकी घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications