दीपिका पादुकोण सिखाएंगी दिमाग को ठीक कैसे रखा जाए
दीपिका पादुकोण बहुत ही ज़्यादा खुशमिज़ाज़ और मस्तमौला लड़की हैं। और उनका मानना है कि हर इंसान को ऐसा ही होना चाहिए। तो 2015 में दीपिका ने ऐसी ही कुछ खुशियां बांटने का प्लान बनाया है। इस साल दीपिका मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर बहुत ध्यान देने वाली है और लोगों को भी इसके बारे में सतर्क करने वाली है।
दीपिका ने हाल ही में अपने ट्वीट में कहा कि अगर कोई इंसान बहुत ही ज़्यादा उत्सुक या गंभीर है या फिर बहुत जल्दी नर्वस या विचलित होता है तो ये उसकी कमज़ोरी नहीं है। ये इस बात का अंदेशा है कि उस इंसान ने अपने अंदर काफी समय से खुद को संभालने की कोशिश की है। खुद के इमोशन्स पर काबू रखने की इस जद्दोजहद में वो इंसान अंदर से बहुत कमज़ोर और खोखला हो जाता है।
ALSO READ: क्या रणबीर - दीपिका बन सकते हैं बॉलीवुड के राज सिमरन
इसीलिए दीपिका ने मानसिक तकलीफों और बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने की ठानी है। उन्होंने ऐलान किया है की 2015 वो 'मेन्टल हेल्थ अवेयरनेस' के रूप में मनाना चाहती हैं। दीपिका मानती हैं की हर इंसान में कोई न कोई कहानी होती है, जो उसके जीवन की व्यथा बयान करती है। दीपिका ने कुछ डॉक्टरों और मनोवैज्ञानिकों की एक टीम भी बनाई है, जो इस काम में उनकी मदद करेगी। इसी के साथ दीपिका ने अपने फैन्स को दिलासा भी दिया है कि वो अकेली नहीं है। दीपिका की ये पहल वाकई काबिले तारीफ है।
PICS: 2014 में दीपिका ने धरे 14 अलग-अलग रूप


Click it and Unblock the Notifications












