..................... Deepika Padukone To Sport In A New Avatar | नए अवतार में दीपिका पादुकोण - Hindi Filmibeat

नए अवतार में दीपिका पादुकोण

Deepika padukone
कातिलाना अदाओं वाली दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें दीपिका पादुकोण एक नए अवतार में दिखेंगी। उनके फैंस दीपिका को अब तक जहां एक चंचल, शोख और कमसीन अदाकारा के रूप में जानते थे वहीं अब वो उन्हें एक बहादुर, विद्रोही और बंदूक चलाते हुए दिखायी देगी।

खबर है कि दीपिका ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' साइन की है। जिसमें वो एक क्रांतिकारी को रोल निभा रहीं है। 'खेलें हम जी जान से' बीसवीं सदीं के चौथे दशक के बैकड्राप पर आधारित है और दीपिका इस विद्रोह की मुख्य कार्यकर्ता कल्पना दत्ता की भूमिका में है।

देखें: दीपिका ने बनाया केक

इस रोल के लिए दीपिका को जंगल में साड़ी पहन कर दौड़ना भी पड़ेगा और लोगों से मुकाबला करने के लिए बंदूक भी उठाना पड़ेगा। आशुतोष गोवारिकर की कल्पना को नीता लुल्ला ने यह लुक दिया है।

वह बताती हैं, 'हमने कल्पना दत्ता की तस्वीरें देखीं और आर्काइवल साक्ष्यों के आधार पर उस जमाने के पहनावे पर रिसर्च किया। हमने कल्पना को किनारी वाली सूती साड़ी पहनायी है। चूंकि कल्पना क्रांतिकारी थीं, इसलिए साड़ी पहनने और बांधने का उनका तरीका अलग था।' मानिनी चटर्जी की पुस्तक 'डू एंड डाय' पर आधारित 'खेलें हम जी जान से' में अभिषेक बच्चन और दीपिका मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X