दीपिका पादुकोण ने सलमान खान पर किया कटाक्ष- बिना नाम लिए बोल डाली इतनी बड़ी बात

बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता है कि सितारे किसी ना किसी बात पर बिना नाम लिए एक दूसरे पर तंज कसते रहते हैं। ऐसा अक्सर होता रहता है लेकिन काफी कम लोग होते हैं जो सुपरस्टार सलमान खान को निशाना बनाएं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। दरअसल उन्होने सलमान खान के एक बयान कटाक्ष किया है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने काफी पहले इसपर बात की थी और बताया था कि वो डिप्रेशन का शिकार थीं।

तब सलमान खान ने कहा था कि मुझे डिप्रेस होने की लग्जरी नहीं मिली है। मैने कई ऐसे लोगों को देखा है जो इससे गुजर रहे थे और किसी चीज को लेकर काफी इमोशनल थे। इस बात पर कटाक्ष करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा है कि.. डिप्रेशन होना कोई च्वाइस नहीं होती है।

deepika padukone, salman khan, दीपिका पादुकोण, सलमान खान

कई लोग इसको गलत समझ लेते हैं। एक मेल स्टार ने कहा था कि उनको डिप्रेस होने की लग्जरी नहीं मिली है। मैं ये कहना चाहती हूं कि डिप्रेस होने का मतलब परेशान होना या दुखी होना नहीं होता है।

अगर लोगों को ये लगता है कि जो कामयाब है और पैसेवाला है तो उसको डिप्रेशन नहीं होगा तो वो गलत सोचता है। खैर दीपिका का ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। उन्होने वोग मैग्जीन से बात करते हुए ये बात बोली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X