..................... Deepika Padukone speaks about her hot chemistry with Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

दीपिका ने भी माना कि रणवीर संग वो लगती हैं हॉट..

साल 2013 की सौ करोड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी आखिर मान ही लिया कि पर्दे पर उनकी और अभिनेता रणवीर सिंह को जोड़ी जमती हैं। दोनों के बीच में जबरदस्त कैमेस्ट्री है जिसका लुत्फ दर्शकों ने उठाया।

एक इवेंट के दौरान दीपिका ने कहा कि मेरी और रणवीर सिंह की हॉट कमेस्ट्री ने भंसाली की फिल्म 'रामलीला' की सफलता में खासी अहम भूमिका निभायी। हम दोनों पर्दे पर काफी कंफर्ट टेबल नजर आये जिसकी वजह से भंसाली की एक भव्य फिल्म ने भव्यतापूर्ण बिजनेस किया।

चर्चा गर्म है कि इन दिनों दीपिका, रणवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं

दीपिका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो फिर से भंसाली और रणवीर सिंह के साथ काम करेंगी और बेहतर काम करेंगी। शायद दीपिका का इशारा भंसाली की पीरियड लवस्टोरी 'बाजीराव मस्तानी' की ओर था जिसके बारे में कहा जा रहा है कि भंसाली दीपिका-रणवीर सिंह को ही साइन करेंगे। दीपिका ने कहा कि वो और रणवीर अगली फिल्म में 'रामलीला' से भी अच्छा काम करेंगे, ऐसी उम्मीद वो करती हैं।

वाह रे रणवीर.. जो कल सोनाक्षी से कहा था वही आज दीपिका से कह रहे..

मालूम हो कि बॉलीवुड में यह चर्चा गर्म है कि इन दिनों दीपिका, रणवीर सिंह के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि दीपिका ने तो कभी भी इस रिलेशन पर कुछ नहीं कहा लेकिन

रणवीर सिंह खुलेआम कहते हैं कि उन्हें दीपिका बहुत पसंद है। हर इवेंट या समारोह में रणवीर सिंह, दीपिका से ही चिपके नजर आते हैं। फिलहाल तो दीपिका इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ उनके एक्स प्रेमी रणबीर कपूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X