छोटे उस्तादों ने दीपिका-सोनाक्षी को रूलाया

देखें : लफंगे-परिंदे की तस्वीरें
दरअसल 'लफंगे परिंदे" के प्रमोशन के लिए छोटे उस्ताद का हिस्सा बनीं दीपिका ने गायक राहेत फतेह अली खान से अपना फेविरट सांग 'मैं जहाँ रहूँ" की फरमाइश कर डाली और जब राहत ने गाना गाया तो दीपिका को न जाने किस की याद आ गई और उनकी आँखों से आँसू छलक आए। जबकि कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी के साथ जो इसी कार्यक्रम के अगले एपिसोड में हिस्सा लेने पहुँची थीं अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ, अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग" के प्रमोशन के लिए।
देखें : दबंग की तस्वीरें
ऋषभ नामक एक प्रतियोगी ने अपनी प्रस्तुति के दौरान 'तारे जमीं पर" का गाना 'माँ" सुनाया। गाना सुनकर सोनाक्षी अपने आपको रोक नहीं सकी और रो पड़ी। सोनाक्षी ने कहा कि उनकी सुबह ही अपनी माँ पूनम सिन्हा से लड़ाई हुई थी और ये गाना सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि वे गलत हैं।


Click it and Unblock the Notifications











