Deol परिवार संग रिश्ता जोड़ने जा रही हैं दीपिका, बहन अनीशा बनेंगी दुल्हनिया, जानें क्या करते हैं DP के जीजा

Deepika Padukone

शादियों का सीजन शुरु हो चुका है और आम के साथ ही सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंधने की तैयारियां कर रहे हैं। बता दें कि एक गुड न्यूज दीपिका पादुकोण के घर से भी आ रही है। बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की छोटी बहन जो कि एक एथलीट हैं अनीशा पादुकोण वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनीशा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अब वह अपने GF-BF के रिश्ते को पति पत्नी के रिश्ते में बांधना चाहती है।

देओल परिवार से जु़ड़ने जा रहा है रिश्ता

अच्छी बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण इसी बहाने देओल परिवार की रिश्तेदार भी बन जाएंगी। अब आप कहेंगे देओल परिवार की रिश्तेदार क्यों ? तो आपको बता दें कि अनीशा जिससे शादी करने जा रही हैं उससे देओल परिवार का खास रिश्ता है। दरअसल अनीशा पादुकोण सनी देओल की बहू दिशा आचार्या के भाई रोहन आचार्या के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की अभी तक ऑफिशियली घोषणा नहीं की गई है, लेकिन शादी की तैयारियां गुपचुप चल रही हैं।

क्या करते हैं दीपिका पादुकोण के होने वाले जीजा

जहां दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा की बात करें तो वह पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसी के साथ ही वह बहन दीपिका पादुकोण द्वारा स्थापित लिव लव फाउंडेशन की सीईओ भी हैं। इसी के साथ ही वह दीपिका के अन्य बिजनेस में भी उनका हाथ बंटाती हैं। वहीं उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन की बात करें तो रोहन बिजनेसमैन हैं। वहीं दुबई में भी वह पार्टनरशिप में काम करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone sunny deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X