दीपिका को मिली फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7
दीपिका को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है कि उनकी चहेती तारिका दीपिका को हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में काम करने का मौका मिला है। खबर आ रही है कि दीपिका को यह मौका कई स्क्रीन टेस्ट देने के बाद मिला है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की दो सेक्सी हसीनाओं कंगना और चित्रांगदा सिंह ने भी स्क्रीन टेस्ट दिया था लेकिन बाजी हाथ लगी दीपिका पादुकोण के हाथ में।
दीपिका की किस्मत का सितारा इन दिनों बुलंदी पर है, जहां इस साल उन्होंने बॉलीवुड में सौ करोड़ की हैट्रिक मारी है वहीं दूसरी ओर उन्हें हॉलीवुड की भी एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिल रहा है।
गौरतलब है कि साल 2013 में दीपिका की रिलीज हुई तीनों फिल्में रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस ने ही सौ करोड़ का बिजनेस किया है जिसके बाद दीपिका की गिनती बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में होने लगी हैं।
फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका के को-स्टार हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल होगी क्योंकि फिल्म की रिलीज अगले साल 06 जुलाई को होने वाली है।
वैसे अपनी इस कामयाबी पर दीपिका को कोई घमंड नहीं है। वह सफलता को फिल्म के सौ करोड़ के बिजनेस से नहीं जोड़ती हैं। अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और ऊपर वाले के आशिर्वाद को देने वाली दीपिका फिलहाल दुबई में शाहरूख के साथ हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त हैं।
आईये देखते हैं दीपिका की दिलकश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications