Pics: जब मिले गार्नियर-दीपिका तो पीछे हो गयीं करीना
इस साल रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सकी हो और भले ही ये फिल्म क्रिटिक्स को भी ना सुहाई हो लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए ये फिल्म बहुत ही लकी साबित हुई है। खबर है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने गार्नियर प्रोडक्ट्स के लिए एक एड साइन किया है और इस एड के लिए उन्हें पूरे 6 करोड़ रुपये ऑफर किये गये हैं। इस एड डील को साइन करने के बाद अब दीपिका बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गयी हैं।
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही करीना कपूर ने 4 करोड़ में एड साइन करके खुद को बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस साबित किया था। लेकिन गार्नियर ने दीपिका को 6 करोड़ में साइन करके करीना कपूर को पीछे कर दिया है। कुछ समय पहले करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला को लेकर भी कुछ गलतफहमियां आ गयी थीं और करीना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो प्रियंका के साथ खुद को कंपेयर करना पसंद करेंगी ना कि दीपिका के साथ क्योंकि प्रियंका काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं।
अब इस ऐड के बाद आखिर दीपिका ने करीना कपूर को उनके इस स्टेटमेंट का जवाब दे ही दिया यानी की सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी। अब शायद करीना को समझ में आ जाएगा कि दीपिका भी किसी से कम नहीं हैं बल्कि वो भी बॉलीवुड की अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अब तो जल्द ही रेस 2 में करीना के हबी सैफ के साथ भी दीपिका नज़र आने वाली हैं और उम्मीद है कि सैफ के साथ दीपिका की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। फिल्हाल करीना से यही कहना है कि किसी को खुद से कम नहीं समझना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











