First Pics: शकुन बत्रा की फिल्म से दीपिका पादुकोण - सिद्धांत चतुर्वेदी की तस्वीरें लीक
दीपिका पादुकोण और शकुन बत्रा, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म एक मॉडर्न लव स्टोरी है जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं कपूर एंड सन्स फेम शकुन बत्रा। हाल ही में फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही थी।
अब फिल्म से दीपिका और सिद्धांत की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। हालांकि दोनों साथ में केवल बात कर रहे हैं या फिर ये फिल्म का कोई सीन है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं।

लेकिन दीपिका और सिद्धांत की ये तस्वीरें, उनके फैन क्लब्स लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हुई थी जिसे अधूरा छोड़ कर दीपिका को ड्रग्स केस की पूछताछ के लिए मुंबई वापस लौटना पड़ा था।
वहीं हाल ही में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स को शूटिंग के बाद PPE किट्स खुले में ही छोड़ कर प्रदूषण बढ़ाने और गैर ज़िम्मेदारी से शूटिंग करने के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा। बात करें धर्मा प्रोडक्शन्स के आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो इस समय कई फिल्में लाईन में हैं -


Click it and Unblock the Notifications