कल्कि 2 की 20 दिन की शूटिंग करने के बाद दीपिका पादुकोण ने किया था फीस का खेल, असली जानकारी आई सामने

Deepika Padukone Shoots Kalki 2 For 20 Days: 'कल्कि 2898 ए.डी.' के सीक्वल से दीपिका पादुकोण को हटाए जाने के कुछ दिन बाद हैरान करने वाली रिपोर्ट्स सामने आई हैं। CNN-News18 Showsha की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा है कि अभिनेत्री ने पहले ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए लगभग 20 दिनों की शूटिंग कर ली थी। फिल्म के पहले पार्ट के दौरान ही दीपिका ने लगे हाथों दूसरे पार्ट की भी शूटिंग कर ली थी।
प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया कि दीपिका ने अपनी फीस में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की थी क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास था कि उन्हें फिल्म से नहीं हटाया जाएगा। खासकर तब जब उनके किरदार को फिल्म रिलीज़ के बाद काफी पसंद किया गया।
सूत्र ने कहा, "दीपिका पादुकोण की फीस बढ़ाने की मांग जो वास्तव में 25% से भी अधिक थी, इस विश्वास से आई थी कि ये हर हाल में पूरी ही की जाएगी है। असली खेल उनके मैनेजमेंट के रवैये में था, जब उन्होंने बातचीत की। दीपिका को सीक्वल की जानकारी थी और उनके लिए एक दमदार किरदार लिखा गया था। दरअसल, उन्होंने पहले भाग की शूटिंग के दौरान ही लगभग 20 दिनों की शूटिंग भाग 2 के लिए भी की थी, जिसे निर्देशक नाग अश्विन ने खुद कई मीडिया इंटरव्यू में बताया था। उनके अगले शेड्यूल की तारीखें आपसी सहमति से तय होनी थीं, इसलिए 'डेट क्लैश' का दावा निराधार है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विजयंती मूवीज़ ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर एक आधिकारिक बयान जारी कर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा: "यह आधिकारिक रूप से सूचित किया जाता है कि @deepikapadukone अब #Kalki2898AD के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श के बाद, हमने अलग होने का निर्णय लिया है। पहले भाग की लंबी यात्रा के बावजूद, हम एक सशक्त साझेदारी नहीं बना सके। और @Kalki2898AD जैसी फिल्म को उससे कहीं अधिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
— Vyjayanthi Movies (@VyjayanthiFilms) September 18, 2025
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.
And a film like…
इस घोषणा के बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास खबर साझा की कि वह एक बार फिर शाहरुख़ ख़ान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। उन्होंने शाहरुख़ के साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर साझा की और लिखा: "करीब 18 साल पहले, 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान, उन्होंने (शाहरुख) मुझे जो पहला सबक सिखाया था, वो ये था कि एक फिल्म बनाने का अनुभव और जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं, वही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, न कि उसकी सफलता। मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं और तभी से मैंने हर फैसले में यही सोच अपनाई है। शायद यही वजह है कि हम अपनी छठी फिल्म एक साथ बना रहे हैं?"


Click it and Unblock the Notifications