दीपिका पादुकोण के पापा ने रचाई थी अपनी ही बहन से शादी, एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट बोलीं- वो मैच हार गए थे और...

Deepika Padukone Parents Were Sibling: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसे सुनकर सब हैरान हैं।
दरअसल, दीपिका के मम्मी-पापा, यानी प्रकाश और उज्जला पादुकोण के रिश्ते को लेकर एक ऐसी बात पता चली है, जो किसी ने सोची भी नहीं होगी। एक पुराने इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने खुद बताया था कि उनकी पत्नी उज्जला उनकी 'सेकेंड कजिन' हैं, यानी रिश्ते में वो दूर के भाई-बहन लगते थे।
यह खुलासा उस वक्त हुआ जब दीपिका ने एक इवेंट में बताया था कि दुनिया नंबर एक खिलाड़ी होने के बावजूद वो 9 साल बाज पहली बार राष्ट्रीय हार गए थे। इसके तुरंत बाद उनके पापा की शादी उज्जला से हुई, जो उनकी सेकंड कजिन थीं। प्रकाश पादुकोण ने बताया कि उज्जला से शादी के बाद ही वह कोपेनहेगन चले गए थे, क्योंकि उन्हें वहां नौकरी मिल गई थी।
माधुरी दीक्षित से था प्यार, खबर सुनकर रोए थे दीपिका के पापा
इसके अलावा, दीपिका ने एक और मजेदार बात बताई थी, जिसे सुनकर सब दंग रह गए थे। उन्होंने बताया था कि उनके पापा प्रकाश पादुकोण का माधुरी दीक्षित पर क्रश था। जब माधुरी दीक्षित की शादी की खबर आई थी, तो उनके पापा इतने दुखी हो गए थे कि उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद करके खूब रोया था और उनकी आंखें भी रो-रोकर सूज गई थीं. दीपिका ने हंसते हुए बताया था कि आज भी उनके घर में इस बात पर मजाक बनता है।
बता दें, प्रकाश पादुकोण एक जाने-माने बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं और उन्होंने भारत के लिए कई मेडल जीते हैं। वहीं, दीपिका ने भी कुछ सालों तक बैडमिंटन खेला है। प्रकाश और उज्जला की दो बेटियां हैं- दीपिका और अनीशा पादुकोण।


Click it and Unblock the Notifications















