..................... Deepika Padukone shines on the cover page of Time magazine - Hindi Filmibeat

Deepika Padukone: एक बार फिर से दीपिका ने दिखाया अपना जलवा, टाइम मैगजीन के कवर पर छाई बॉस लेडी

Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज दुनिया भर में अपना सिक्का जमा चुकी हैं, हर तरफ अपनी सफलता की कहानी रच चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है, दरअसल, दीपिका पादुकोण की तस्वीर टाइम मैगजीन के कवर पर आई है, जिसने उन्हें ग्लोबल स्टार की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

दरअसल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने काम से 'दुनिया को बॉलीवुड में लाने' का क्रेडिट दिया जाता है। साल 2018 में, वह पत्रिका द्वारा अपनी 100 सबसे प्रभावशाली सूची में सम्मिलित किए गए 100 लोगों में भी शामिल थीं।

इस अवसर पर अभिनेत्री ने अपनी सफलता, अपने खिलाफ होते पॉलिटिकल बैकलैश, अपनी मेंटल हेल्थ और पति रणवीर सिंह के साथ संबंधों पर खुलकर बात की थी और सबको समझाया था कि आखिर जिंदगी में क्या सबसे महत्वपूर्ण है।

अब दीपिका पादुकोण एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं। टाइम मैगजीन के नए संस्करण में कवर पर अभिनेत्री की तस्वीर है, जिसमें वह कोट पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। इंटरव्यू में जब दीपिका से पूछा गया कि क्या पर हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

तो अभिनेत्री ने कहा, 'मेरा मिशन हमेशा अपने देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना रहा है।' अपनी सफलता पर विचार करने पर, अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे पास यहां पहुंचने का कोई गेम प्लान नहीं था, लेकिन मैंने अपने जो सोचा था उसमें असफलता नहीं देखी।'

दीपिका ने कहा, 'मेरी अब तक की कहानी से, ऐसा कुछ भी नहीं है जो दिखाता हो कि मेरा कभी फिल्मों से कुछ भी लेना देना होगा। अजीब बात यह है कि मेरे परिवार ने साल में जितनी बार कोई फिल्म देखी, मुझे उससे एक जुड़ाव महसूस हुआ। जैसे कि मैं एक दिन वहीं पहुंचने वाली हूं और बस मैं अभिनेत्री बन गई।'

दीपिका ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने के लिए मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए कहा, 'खूबसूरत बात यह है कि उनमें से लाखों लोग शायद मुझसे कभी नहीं मिलेंगे, लेकिन वे अभी भी मेरे साथ जीवन मेरे के सफर में शामिल हैं। वे मेरी बॉडी लैंग्वेज, मेरे हाव-भाव, मेरी खामोशी को समझते हैं।'

दीपिका पादुकोण ने अपने खिलाफ लगातार होते पॉलिटिकल बैकलैश के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए भी या नहीं। लेकिन सच तो यह है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।' बैसे यह सच है कि दीपिका हमेशा ही

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार 'पठान' में देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था। दीपिका अगली बार 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। यह प्रभास के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। फैंस दीपिका की फिल्म को बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की एक अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग है।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X