दीपिका पादुकोण लॉकडाउन खत्म होते ही सबसे पहले करेंगी ये काम- किया खुलासा

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हाल ही में हुए लॉकडाउन के चलते सभी सितारे भी अपने-अपने घरों में है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका से पूछा गया कि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद वह पहली चीज क्या करेंगी? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वह सबसे पहले अपने माता- पिता से मिलने जाएंगी।

दीपिका पादुकोण समय-समय पर यह शेयर करती आईं है कि वह अपने माता-पिता और बहन के कितने करीब हैं जो उनसे दूर बैंगलुरु में रहते हैं। लॉकडाउन खत्म होने ही दीपिका उनसे मिलने जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा- "मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बैंगलुरु जाने वाली थी और फिर अपने शेड्यूल (शकुन की फिल्म) के लिए रवाना होने वाली थी क्योंकि इसकी शूटिंग के लिए 2 महीनों के लिए बाहर जाने वाले थे। इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि संभवत: सबसे पहले मैं उनसे जा कर मुलाक़ात करूंगी।"

Deepika Padukone

निश्चित रूप से, हम सभी उस समय का इंतजार कर रहे हैं जब दुनिया भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। अगली सूचना तक सभी फिल्मों का काम रुक गया है, सुरक्षा के लिए सभी घर पर है। दीपिका भी घर पर वक़्त बिता रहीं है, साथ ही फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X